पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने पर खाने में शामिल करें ये 4 चीजें!

 

पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण:DocTubeBlog

पीरियड मिस होने का मतलब प्रेगनेंसी हो भी सकती है और नहीं भी। अगर आप गर्भधारण के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण को समझना होगा। प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए एक बेहद खास अनुभव होता है। सभी महिलाओं में अलग-अलग समय पर प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आते हैं। अगर पहले से ही महिलाओं को इन लक्षणों की जानकारी रहेगी, तो उनके लिए अपना ख्याल रखना और भी ज्यादा आसान होगा।

एक नजर डालें पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण पर

  • पीरियड मिस होना
  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • चक्कर आना
  • थकावट या कमजोरी लगना
  • मूड स्विंग
  • खानपान में बदलाव महसूस होना

इस तरह के लक्षण नजर आने पर महिला को तुरंत अपना प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिये। 

प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने पर खानपान में करें ये बदलाव!

गर्भावस्था के दौरान अच्छा खान-पान करने से मां को अच्छा पोषण मिलता है। जिससे भ्रूण का विकास भी अच्छे से हो सकता है। इसलिए जब भी महिला को पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण दिखें तो गर्भधारण की पुष्टि होने से पहले ही खाने में शामिल करें ये 4 चीजें-

फल (Ref)

मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोटेशियम बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए मां की थाली में आम, प्लम्स, केला, एप्रिकॉट्स, संतरा, अंगूर आदि फल जरूर होने चाहिए। इससे महिला के शरीर में पोटेशियम की कमी पूरी हो सकती है।

अनाज (Ref)

पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने पर महिला की थाली में अनाज का आधा हिस्सा साबुत अनाज परोसें। साबुत अनाज वे हैं जिन्हें प्रोसेस्ड नहीं किया गया है। उदाहरण के लिए  जौ, ब्राउन राइस, बाजरा, दलिया, साबुत गेहूं की रोटी आदि। 

सब्जियाँ (Ref)

गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, टमाटर आदि विटामिन ए और पोटेशियम के अच्छे स्रोत हैं। यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए महिला की थाली में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें।

प्रोटीन 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन माँ का विभिन्न प्रकार के प्रोटीन खाना महत्वपूर्ण है। प्रोटीन में शामिल हैं- मीट, बीन्स, मटर, अंडे, नट्स और बीज आदि। 


जब भी महिला को पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण दिखे तो उसे अपनी डाइट में ऊपर बताई गई 4 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, वे दूध और दूध से बने उत्पाद, जैसे पनीर और सादा दही भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। इन सभी को आहार में शामिल करने से महिला को संपूर्ण पोषण मिल सकता है। इन बातों का ध्यान रखकर महिलाएं गर्भावस्था की पुष्टि होने तक अपना और गर्भ में पल रहे संभावित बच्चे के स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकेंगी।






  पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण क्या हैं?  
   

पीरियड मिस होना, जी मिचलाना, उल्टी, चक्कर आना, थकावट या कमजोरी लगना, मूड स्विंग, खानपान में बदलाव महसूस होना आदि प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं।

 
  प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने पर कौन से फल खाने चाहिये?  
   

मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोटेशियम बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए, प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने पर महिला को आम, प्लम्स, केला, एप्रिकॉट्स, संतरा, अंगूर आदि फलों का सेवन जरूर करना चाहिये।